चौगाई अचल कर्मीयों के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण की नारेबाजी

0
434

बक्सर खबरः शुक्रवार को चौगाई अंचल कर्मीयों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फुटा और जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि कर्मचारी कभी यहां समय से नही आते है। 12ः00 बजे के बाद आते है। बिना दलाल का यहां कोई काम आम आदमी नही करा सकता है। रोहित प्रताप शाही व पवन राजपूत का कहना है कि अंचल कार्यलय 12ः00 बजे लेट नही 2ः00 बजे भेट नही के तर्ज पर काम होता है। कितना भी छोटा काम क्यों न हो कहा जाता है कल आइयेगा।

आज नही होगा पायेगा। यहां पर इतने दलाल भरे पड़े है कि जो उनके सम्पर्क में आया और सेवा पानी दी उनका काम दो मिनट में हो जाता है। आज तो अभी 12 बजने को है परन्तु सीओ सतेन्द्र कुमार भी नदारद है। प्रदर्शन करने वालों में भीम सिंह, बंटी हुसैन, बब्लू सिंह, हरे राम सिंह, नीतीश सिंह, संतोष सिंह, गोलू सिंह, मंटू यादव, अमित सिंह, हरेन्द्र यादव मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here