चोर – कहीं बाइक तो कहीं से ले भागे बोलेरो

0
1189

बक्सर खबर : ठंड का प्रभाव बढ़ते ही चोरों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार की रात शहर के गोलंबर से सटे अहिरौली बांध से बोलेरो चुरा ली। इसकी भनक शुक्रवार की सुबह वाहन मालिक को लगी। वैभव सिंह ने बताया कि गाड़ी उनके नाम से थी। रात के वक्त घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह देखा तो चोरी हो गयी है। उसका नंबर बीआर 44 पी 4457 है। इसकी प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। दूसरी घटना तड़के सुबह पांच बजे के लगभग डुमरांव में घटी। राज हाई स्कूल के पीछे दलित बस्ती में बाइक चोरी करता युवक पकड़ा गया। बस्ती वालों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। डुमरांव पुलिस के अनुसार युवक का नाम धीरज पांडेय है। वह सिमरी का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here