चोरी समान मुखिया के घर बरामद, पति फरार

0
2226

बक्सर खबरः पशुापलन अस्पताल से चोरी गया समान मुखिया के घर से बरामद हुआ। मुरार पुलिस को यह सफलता मंगलवार दोपहर लगी। अनुसंधानकर्ता उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा चद्रमोहन सिंह के द्वारा सोमवार को ठिकेदार भीम सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद जांच में सूचना मिली कि चैगाईं मुखिया पति अविनिष कुमार सिंह के घर पर समान रखा हुआा है। पुलिस ने पहुंच चोरी का सारा समान उनके हाता से बरामद किया गया। जिसमें त्वरीत कार्रवाई करते हुए मुखिया पति के घर से बोरिंग का समान व दरवाजा बरामद किया गया। ज्ञात हो कि पासवान टोली में लाखों के निर्मित पशुपालन अस्पताल से ठिकेदार व अन्य लोग बारह अक्टूबर को दिनदहाड़े ठिकेदार भीम ंिसह द्वारा दरवाजे बोरिंग का समान उखाड़ कर ले जाने लगे। इसकी सूचना पाकर मुखिया पति अवनिष नरायण सिंह पहुंच समान को रोकवा लिया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पशु चिकित्सक ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें मुखिया के घर से समान बरामद हुआ।
कहते है थानाध्यक्ष
मुरार थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कहा गया था कि ग्रामीणों के सूचना पर मुखिया पति ने समान अपने कार्यालय पर रखवा लिया है। जब पुलिस वहां पहुंची समान कार्यालय से बरामद न हो कर उनके घर से बरामद हुआ। जिसके बाद मुखिया पति अवनिष नरायण सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया। अवनिष नरायण सिंह और ठिकेदार भीम सिंह अभी फरार है। उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here