चोरी के वाहन व गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
615

बक्सर खबरः चोरी के वाहन व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बगेन एवं कृष्णाब्रम्ह पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शुक्रवार की शाम टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के समीप पकड़ा गया। इसकी जानकारी देते हुये डुमरांव एसडीपीओ कमलापति सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में गांजा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस उसका पिछा करना शुरू किया तो टुड़ीगंज स्टेशन के पास गाड़ी को रोका गया। जब तलाशी ली गयी तो उसमें 13 किलो गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा गया। युवक की पहचान कृष्णाब्रम्ह थाना के अरियांव गांव निवासी रंजय सिंह उर्फ बुढ़ा सिंह के रूप में हुयी। उसके बाद वाहन पेपर जांच किया गया तो पता चला कि 16/12/2016 को चोरी गयी कैथी पंचायत के पूर्व मुखिया मुनमुन सिंह की गाड़ी है। उसके बाद बुढ़ा सिंह से पुछताछ में पता चला कि उसका एक साथी और है जो कि बलिया जिले के खरहाटांड निवासी कमलेश सिंह है। पुलिस ने वहां छापेमारी की और वहां से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जिले में कई वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी अभियान में बगेन थानाध्यक्ष दीपक राव, ब्रम्हुपर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह, कृष्णाब्रम्ह थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here