चुरामनपुर में झमन पांडेय के घर पर चली गोली

0
2380

बक्सर खबर : पैक्स अध्यक्ष झमन पांडेय की पहली वर्षी चार जनवरी को मनायी जानी है। मंगलवार को इसकी तैयारी के लिए उनके भाई धनजी पांडेय बैठक कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस से गोली चलने की आवाज आने लगी। वहां बैठे सभी लोग बचते-हुए नीचे उतर गए। घटना अपराह्न साढ़े तीन से चार बजे के मध्य की है। इसकी सूचना स्व. झमन पांडेय के भाई धनजी पांडेय ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी व औद्योगिक थाने की पुलिस वहां पहुंची। जहां धनजी पांडेय ने पुलिस को बताया कि अभिषेक पांडेय, शेखर सुमन पांडेय, धनश्याम पांडेय, सोनू कोहार आदि ने मिलकर गोली चलाई है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष पैक्स अध्यक्ष झमन पांडेय की हत्या में अभिषेक, शेखर सुमन व धनश्याम आदि का नाम पड़ा था। इनमें से कुछ का नाम पुलिस ने केश से निकाल दिया। कुछ जमानत पर बाहर आ गए हैं। इस हत्या में पूर्व मुखिया शिवजी पांडेय अभी भी जेल में हैं। धनश्याम उन्हीं के भाई हैं। डीएसपी शौशव यादव ने बताया कि मामला संगीन है, जांच की जा रही है। झमन की पत्नी फिलहाल चुरामनपुर पंचायत की मुखिया हैं। इस लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here