चिंगारी से जल गया तीस बिघे का धान

0
640

बक्सर खबर : कोरानसराय थाना के मठिला गांव में शुक्रवार को बड़ी घटना हो गयी। गांव के लोग सुबह दस बजे के लगभग खर-पतवार जला रहे थे। वहीं से चिंगारी उठी और पास के खलिहान में जा गिरी। किसी का ध्यान नहीं गया। जब खलिहान में आग लग गयी तो अवाक रह गए। वहां रखा तीस बिघे का धान जल गया। ग्रामीणों के अनुसार कुल आठ किसानों की फसल वहां रखी थी। जिसमें मुल्ली यादव, श्रीराम यादव, राधा यादव, शंभु यादव, लाल बाबू यादव, जयशंकर यादव, रामचन्द्र पनेरी, शिव बली यादव की फसल जली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर से किसी तरह आग पर काबू पाया।

जन हित में जारी, बक्‍सर खबर
जन हित में जारी, बक्‍सर खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here