चार बजे तक पैतालीस फीसदी मतदान

0
752

बक्सर खबर : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सदर प्रखंड में जारी है। प्रशासनिक सूचना के अनुसार दोपहर बारह बजे तक 31 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया था। फिलहाल बूथों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। दोपहर में अधिकांश मतदान केन्द्रों पर वोटरों की संख्या कम हो गयी थी। अपराह्न तीन बजे के बाद ही हे लोगों के आने का सिलसिला जारी है। चार बजे के की सूचना के अनुसार सदर प्रखंड में लगभग 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसकी जानकारी सदर प्रखंड के निर्वाची अधिकारी मनोज कुमार ने दी। उनके माने तो एक बार फिर सभी बूथों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि पांच बजे तक शायद ही कुछ बूथ ऐसे हों जहां मतदान समय रहते समाप्त हो पाएगा। वहीं सदर एसडीओ गौतम कुमार ने कहा कि एक दो जगह हल्की नोक-झोक हुई। शेष जगह मतदान शांति पूर्ण संपन्न हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here