चार गिरफ्तार, बारह नामजद, प्राथमिकी दर्ज

0
3767

बक्सर खबर : प्रतिमा विसर्जन के नाम पर बवाल करने वालों की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। घटना के चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे। चार लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार दिलीप शर्मा पुराना भोजपुर, सोनू वर्मा -डुमरांव, गोविन्द गोस्वामी ग्राम अटांव थाना डुमरांव, रोहित सिंह ग्राम प्रताप सागर, थाना नया भोजपुर ओपी को दबोच लिया गया है। प्राप्त साक्ष्य के आधार पर कुल 12 को नामजद किया गया है। सौ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो गया है। घायल डीएसपी शैशव यादव व सर्किल इंस्पेक्टर इसके शिकायत कर्ता हैं। अभी तक की हुई पुलिस कार्रवाई के बारे में पूछने पर कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा , किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। मौके पर इन लोगों द्वारा किया गया बवाल, तोड़-फोड़, वाहनों काे नुकसान पहुंचाना, पुलिस पदाधिकारियों से मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया गया। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पाठकों को यहां हम ध्यान दिला दें कि बुधवार को गंगा सेतु पर विसर्जन के दौरान वैरियर को लेकर काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद जमा लोगों ने एकत्र हो बवाल काटा। इसमें पुलिस के दो वरीय पदाधिकारी भी घायल हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here