चाचा बना हत्यारा- भाभी और दो बच्चों को काट डाला

0
13325

बक्सर खबर : बीस साल के जिस चाचा की गोद में बच्चे खेला करते थे। उसी ने उनको काट डाला। इंसान से हैवान बने विशंभर ने शनिवार की रात अपनी भाभी दुर्गावती देवी (34) पति हिरालाल पासवान, रागिनी कुमार (1) व अमित पासवान (6) की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना ब्रह्मपुर थाना के बसवर गांव की है।

सूचना मिलते ही रात के वक्त पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला हत्यारा विशंभर घटना के बाद से ही फरार है। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। जबकि दुर्गावती का पति हिरालाला पासवान मंद बुद्धि है। आठ दिन पहले ही विशंभर गांव आया था। वह राजस्थान के भिलवाडा में नौकरी करता है। आने के बाद से ही घर में विवाद चरम पर था। बीती रात यह घटना हो गई। तीनों शवों को रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया जांच चल रही है। घटना के पीछे अवैध संबंध की बू आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here