चल बसा पाकिस्तानी जासूस का बेटा

0
1108

बक्सर खबर : पाकिस्तानी जासूस एजाज उर्फ कलाम के नवजात बच्चे की शुक्रवार को मौत हो गयी। 27 को आरा जिला के संदेश की रहने वाली आसमा ने उसे रेफर अस्पताल में जन्म दिया था। जासूस को  उत्तर प्रदेश के मेरठ मे एनआइए ने दबोच लिया था। तब आसमा गर्भ से थी। गणतंत्र दिवस के दिन वह आरा रेफलर अस्पताल में दाखिल हुई थी। जिसकी सुबह इस बच्चे ने जन्म लिया। उसका नाम चुन्नू रखा गया था। अस्पताल से उसे अगले ही दिन छुट्टी मिल गयी थी। लेकिन, शुक्रवार की सुबह यह सूचना मिली कि उसकी मौत हो गयी है।
निमोनिया बना कारण
बक्सर : चुन्नू की मौत के बाद यह बात सरगर्मी से फैली की उस नवजात को किसी ने मार दिया है। पर पूछताछ में पता चला कि  उसकी तबियत गुरुवार को शाम ही खराब हुई थी। जब अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टर ने उसका उपचार किया। पर उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत निमोनिया से हुई है।
मां भी खुश नहीं थी बच्चे के जन्म से
बक्सर : आसमां भी बच्चे के जन्म से खुश नहीं थी। जब एजाज  पकड़ा गया तो वह बरेली में थी। परिवार वाले उसे वापस अपने गृह जिला आरा  ले आए। तब उसने कहा था कि वह ऐसी संतान को जन्म नहीं देना चाहती जो देश के गद्दार का बेटा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here