घिनौनी हरकत : तेरह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

0
1629

बक्सर खबर : तेरह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गयी। घटना धनसोई थाना के बन्नी गांव की है। इस गांव के नसीम अंसारी ने बच्ची को प्रलोभन दे झांसे में ले लिया। उसे अपने साथ गांव से बाहर खेत में ले गया। छिपने लायक जगह देखकर घिनौनी हरकत की। इसी बीच किसी की नजर उधर गयी। उसने शोर मचाना शुरु किया। युवक वहां से भाग निकला। ग्रामीणों से इसकी सूचना परिजनों को दी। पिता वहां पहुंचे तो बेटी को अद्रर्ध्‍ नग्न हालत में पड़े देखा। गांव के लोग भी जमा हो गए। सभी उस जालिम को थू-थू करने लगे। सूचना पुलिस को भी मिली। थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। बच्ची को मेडीकल जांच के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी हुयी। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here