घर में सोते समय लगी आग, छात्र की मौत

0
1556

बक्सर खबर : शहर के मुसाफिर गंज में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सभी सो रहे थे। इंटर का छात्र मोनू कुमार (17) कमरे में सो रहा था। रात साढ़े तीन बजे के लगभग घर वालों ने चिख की आवाज सूनी। दौड़कर नीचे आए तो देखा कमरे के अंदर आग लगी है। मोनू पिता धनजी प्रसाद झुलस गया है। उसे चार बजे के लगभग सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here