घर में घुस युवती से छेड़खानी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

0
1543

बक्सर खबरः घर में घुस युवती से छेड़खानी का मामला प्रकश में आया है। घटना शुक्रवार की सुबह ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र नंदपुर(गायघाट) गांव की है। सूत्रों के अनुसार गांव का ही मनीष पाण्डेय युवती के घर में घुसकर छेड़खानी व अश्लील हरकत कर था। लड़की के चिखने पर घरवाले पहुंच गए। आरोपी मनीष पाण्डेय भागने में सफल रहा। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने थाने में दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष दायानंद सिंह ने बताया कि पास्को ऐक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दुसरी घटना गुरूवार देर शाम ब्रम्हुपर थाना क्षेत्र के सपहीं गांव की है। जहां दुकान जा रही युवती से गांव के युवक परवेज आलम ने छेड़खानी की। जिसकी शिकायत युवती ने घर जा अपने पिता से की। पिता के बयान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here