घर में आग लगा प्रेमी संग भागी ब्याहता

0
5105

बक्सर खबर : जिस महिला की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। वह सोमवार की रात अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जाते-जाते उसने अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इतना ही दरवाजे के बाहर आग लग दी। घटना ब्रह्मपुर थाना के गायघाट पंचायत अंतर्गत महादेव गंज की है। आग भड़की तो गांव वालों ने शोर मचाया। घर वालों को भी पता चला। इस मामले में सास शांती देवी ने अपनी पुत्रवधू नीरा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है। नीरा घर से भागने के पहले 40 हजार रुपये और आभूषण साथ लेती गई है।

थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सास ने शक जताया है वह अपने किसी प्रेमी संग भागी है। उसका पती संजय साह गुजरात में नौकरी करता है। इस बीच यह किसी के साथ चक्कर चला रही थी। घटना की रात सास और जेठानी छत पर सो रहीं थी। मौके का लाभ उठा वह किसी के साथ भाग गई। जाते-जाते घर में आग लगा गई। वैसे भी जब किसी की बहू बेटी घर से भागती है। उसे घर में आग लगाना ही कहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here