घर में अकेली पा किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
1723

बक्सर खबर : घर में किशोरी को अकेला पा उसके साथ युवक ने गुरुवार को दुष्कर्म किया। घटना नैनीजोर थाना के महुआर गांव की है। सोलह वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसके पिता कहीं काम करने गए थे। मौका देख पड़ोस में आए बंटी चौधरी नाम का युवक घर में दाखिल हो गया। उसने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। इसी बीच उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने यह देख लिया। पुलिस को सूचना दी गयी। आरोपी युवक गिरफ्तार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार युवक ब्रह्मपुर थाना के मनिपुर का रहने वाला है। उसकी पड़ोस में रिश्तेदारी है। लड़की की मां नहीं है। उसका बहुत पहले देहांत हो गया था। पिता व अन्य सदस्य जब दिन में कार्यवश बाहर होते थे। तो वह अक्सर घर में अकेली होती थी। इस मौके का गलत लाभ इस युवक ने उठाया। नैनीजोर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडीकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here