घर के बाहर बैठे किसान की गोली मार हत्या

0
1802

बक्सर खबर : सिकरौल थाना के बिक्रम इंग्लिश गांव में गुरुवार की देर शाम सात बजे के लगभग किसान रामाश्रय यादव की हत्या कर दी गयी। वे अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच किसी ने उनके उपर गोली चला दी। साठ वर्षीय रामश्रय यादव को परिजन अस्पताल लेकर भागे। पहले उन्हें गोलंबर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल ले जाने की बात कही। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर में दो गोलियां लगी हैं। हत्या के कारण और ऐसा किसने किया। यह जानने के लिए सिकरौल के थानाध्यक्ष से बात की गयी। उनका कहना था मुझे अभी कुछ पता नहीं है। हम लोग विक्रम इंग्लिश गांव गए थे। घर वाले घायल को लेकर अस्पताल गए हैं। वे इतना ही बता सके। मृत के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here