घर का ताला तोड़ आठ लाख की चोरी

0
1181

बक्सर खबर : शहर के वीर कुंवर सिंह कालोनी में बीती रात चोरी की बड़ी घटना हुई है। पूर्व फौजी की पत्नी रीता पाठकबुधवार को उपचार के लिए पटना गयी थी। उनके घर में ताला लटक रहा था। रात के वक्त वह नहीं लौटी। इस बीच मौका देख चोरों ने उनके घर के कीमती सामान चूरा लिए। गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो फोन से इसकी सूचना उन्हें दी। घर वाले भागे वापस आए। यहां देखा तो अंदर के तीन कमरों का ताला टूटा पड़ा था। रीता पाठक के अनुसार घर में रखे आठ से दस लाख रुपये के आभूषण चोर ले गए हैं। यह गहने उन्होंने बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। इसमें से कुछ उनके अपने थे। बेटा पटना में रहता है। मां बेटी वहीं चले गए थे। घर की चाभी अपने ही पड़ोसी के यहां रख गए थे। चोर आगे के दरवाजे का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए। समान समेटने के बाद पीछे के दरवाजे से निकल भागे। इसकी सूचना नगर थाने में दर्ज करा दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here