गौ रक्षा संगठन से जुड़ी महिलाएं

0
453

बक्सर खबर : गौ रक्षा संरक्षण अभियान से अब महिलाएं भी जुड़ गयी हैं। रविवार को शहर के गोयल धर्मशाला में इसके लिए विहिप की अगुआई में बैठक हुई। भारतीय गौ वंश संरक्षण परिषद द्वारा धर्मशाला में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। आज इसका समापन हो गया। जिसका उद्धाटन डुमरांव राज परिवार के युवराज चन्द्र विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गौर संरक्षण न होने आज रसायनिक खाद की प्रचुरता बढ़ती जा रही है। पंजाब जो पहले कपास उत्पादन में दुनिया का नंबर एक राज्य था। आज रसायनिक खाद की वजह से बंजर होता जा रहा है। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें रोहतास गोयल को जिलाध्यक्ष, मीनाक्षी तिवारी को संयोजिका, अनिता यादव को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। गोष्ठी में बताया गया कि ग्रामीण स्तर पर जैविक खाद की बिक्री, पंचगव्य औषधी व जैव कृषि को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांवों में केन्द्र भी खोल जाएंगे। बैठक में रामवतार पांडेय, मुख्य वक्ता के रुप में खेम चंद शर्मा, त्रिलोकी नाथ बागी, कन्हैया पाठक, परमेश्वर पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here