गोली लगने से घायल अधेड़ की हुई मौत

0
3041

बक्सर खबर : कोरानसराय थाना के कमधरपुर गांव में गुरुवार की रात जिस वृद्ध को गोली मारी गई थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घायल राजकेशर पासवान (65) की हत्या किन कारणों से हुई। इसका राज नहीं खुल पा रहा है। परिवार के लोगों में इस मामले में चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पाठकों को ज्ञात हो कि गुरुवार की रात आठ बजे अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय पासवान को उस वक्त गोली मार दी। जब वे अपने दरवाजे पर बैठे थे। अपराधियों ने उनके उपर तीन-चार गोलियां दागी थी।

गंभीर हालत में उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुरुवार की रात ही सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह खबर मिली की उनकी मौत हो गई। घटना की रात सूचना मिली थी वे ग्रामीण किसान हैं। लेकिन, पूछताछ में यह बात खुलकर सामने आई है। वे सोखा अर्थात छाड़-फूंक का कार्य करते थे। पुलिस पुरानी रंजिश के अलावा इस पहलू पर भी अब जांच कर रही है। कहीं झाड़-फूंक वाले मामले में तो किसी ने नाराजगी अथवा दुश्मनी वश तो उन्हें अपना शिकार नहीं बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here