गोलंबर पर चली गोली में पैक्स अध्यक्ष समेत दो घायल

0
2859

बक्सर खबर : गोलंबर पर दिन दहाड़े चली गोली में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के लोग औद्योगिक थाना क्षे़त्र के मझरियां गांव के रहने वाले हैं। जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गगन सिंह के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए पहले औद्योगिक थाना के शिवरात्रि अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहां से उन्हें रेफर कर दिया। दूसरे घायल का नाम आमोद उपाध्याय है। उनकी बाह में गोली लगी है। उनका उपचार भी चल रहा है। बार-बार पूछने पर भी औद्योगिक पुलिस ने मामले में टालमटोल की नीति अपनायी। वहीं सूचना मिल रही है कि एक पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। जिसमें राहुल सिंह, सुग्रीव सिंह, संतोष दुबे, जर्नादन सिंह, हवलदार सिंह आदि का नाम दिया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। न ही पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार किया है। घायल गगन सिंह ने क्या बयान दिया है। यह बात भी औद्योगिक पुलिस बताने की स्थिति में नहीं है। इस संदर्भ में बात करने पर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घायल गगन सिंह पैक्स अध्यक्ष हैं। आमोद उपाध्याय भी इनके ही गोल के सदस्य है। यह लोग एक विवादित भूखंड में मिट्टी भरवा रहे थे। जिसको लेकर इनसे संतोष दुबे का विवाद था। संतोष ने इसकी शिकायत सीओ, थाना आदि अन्य जगहों पर की थी। बावजूद इसके यह पक्ष नहीं माना। जिसके परिणाम स्वरुप यह घटना हो गयी। भूखंड गोलंबर के पास ही हाल में बसे विश्वामित्र कालोनी में स्थित है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here