गोरखा लैंड की मांग, लगाया नारा हम हैं हिन्दुस्तानी

0
1627

बक्सर खबर : बक्सर व आस पास के स्कूलों में कार्यरत दार्जिलिंग के शिक्षकों की रैली रविवार को शहर में निकली।    रैली गोरखालैंड के मांग के समर्थन में थी।  जिसका नेतृत्व आल दार्जिलिंग टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शांद्रा सिन्हा ने किया। शांद्रा सिन्हा ने बताया की यह रैली विश्व के 150 देशो व भारत के सभी शहरों में निकाली जा रही है। जहाँ भी गोरखा समुदाय के लोग रहते है व गोरखालैंड के माँग का समर्थन करते है।

रैली गोलम्बर से होकर कलेक्ट्रिएट तक गई। जहां जिला प्रशासन द्वारा पहुंचे एसडीओ को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे गोरखालैंड के माँग का समर्थन किया गया है। रैली में दार्जिलिंग के लगभग 80 – 100 टीचर शामिल हुए। रैली में शामिल शिक्षक विजय क्षत्रिय ने बताया की हम गोरखा लोग भारतीय नागरिक है। दिल से, तन-मन – धन से गोरखा रेजिमेंट आज भी  भारतीय  सेना की शान है। जो देश की रक्षा में शियाचिन बॉर्डर से चीन बॉर्डर तक रक्षा में अपनी कुर्बानी देता रहता है। फिर भी हमारी पहचान का संकट है। कोई चीनी कहता है , कोई नेपाली हम भारतीय थे , भारतीय है , भारतीय रहेंगे।

यज्ञ का पोस्टर

रैली में शामिल महिलाए प०  बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के विरोध में हाय- हाय मुर्दाबाद के नारे लगा रहीं थी। बक्सर प्रसाशन राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के पक्ष में जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए गोरखालैंड के
समर्थन में जय गोरखा – जय गोरखा के नारे लगा रही थी। रैली में शामिल लोगों में केशव देवन, लालती शर्मा, विजय प्रधान, अशोक राई, आल्विन, गोल्डीना, सूरज गुरुंग, लिज़ा लेप्चा, अशोक मंगल, विद्या लामा, शिवा राई, अनुषा, तामन्न, अनूप सुब्बा, विजय छेत्री, प्रेम कुमार आदि प्रमुख थे। रैली का समापन कलेक्ट्रिएट ऑफिस के सामने जिला
प्रशासन को ज्ञापन एवं धन्यवाद के साथ समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here