गैंग का खुलासा : लूट की बाइक व असलहे समेत तीन गिरफ्तार

0
4511

बक्सर खबर : डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने बाइक लूट गैंग का खुलासा किया है। दो बाइक व देशी तमंचे के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। यह सभी गैर जिले के रहने वाले हैं। इनका एक साथी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। मीडिया को यह जानकारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। शुक्रवार की दोपहर आयोजित पीसी में पुलिस ने उनके द्वारा लूटी गई बाइक व बरामद असलहे को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। अपराधियों में विनोद यादव पिता रामजी यादव ग्रांम अंगियांव, जिला आरा, होरिक यादव ग्राम बड़का बुधना, थाना व जिला सासाराम, संजय यादव ग्राम केशरी, थाना धनगाई जिला भोजपुर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों द्वारा सोनवर्षा, बगेन व ब्रह्मपुर में बाइक चोरी की गई थी। इनमें से एक बाइक विनोद यादव के यहां से बरामद हुई। दूसरी बाइक संजय यादव के यहां से होरिक के पास से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

ससुराल में रहकर करता था चोरी
बक्सर : बाइक लूट कांड में पकड़ा गया विनोद यादव बक्सर इलाके में ही रहता था। उसकी जिले के मुरार में है। यह आरा से बक्सर आता था। यहां चोरी की वारदात को अंजाम देता था। मजे से ससुराल में आराम फरमाता था।
सर्विलांस के आधार पर हुई गिरफ्तारी
बक्सर : इन अपराधियों की धरपकड़ मोबाइल से मिली सूचना के आधार पर हुई। लूट की घटना, स्थान और समय के आधार पर पुलिस के बहुत बड़ा नेटवर्क खंगाला। तब जाकर इनका क्लू हाथ आया। एसपी ने बताया इस कामयाबी में सोनवर्षा, बगेन, ब्रह्मपुर के अलावा डीआइयू टीम के अफसरों का महत्वपूर्ण योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here