गैंगवार में मारा गया कुख्यात विरेन्द्र यादव

0
9848

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड के कुख्यात अपराध कर्मी व हिस्ट्री सीटर विरेन्द्र यादव की हत्या कर दी गई है। उसे भरखर गांव के पास अपराधियों ने गोली मार दी। मौके पर ही शव पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच चुकी है। घटना शुक्रवार को अपराह्न चार बजे के लगभग हुई। ब्रह्मपुर पुलिस के अनुसार विरेन्द्र यादव (55) रहथुआ गांव का निवासी था। इसे किसने और क्यूं मारा। इसकी जानकारी नहीं मिल रह रही है। गोली उसके सीने और पैर में लगी है। आस-पास के लोगों से पता किया जा रहा है। किसी ने कुछ देखा है या नहीं।

हिस्ट्री सीटर है विरेन्द्र यादव
बक्सर : विरेन्द्र यादव की हत्या क्या गैंगवार का परिणाम है? यह सवाल पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने पूछा गया। उन्होंने कहा अभी कुछ पता नहीं चला है। यह बात जरुर खुलकर सामने आयी है कि विरेन्द्र आपराधिक चरित्र का व्यक्ति था। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण जैसे दर्जन भर संगीन मामले दर्ज हैं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मौके पर पडा विरेन्द्र यादव का शव

डेढ वर्ष पहले गांव में भी हुआ था हमला

बक्सर- पुलिस के अनुसार विरेन्द्र यादव के उपर उसके गांव रहथुआं में भी गोली चली थी। डेढ वर्ष पहले उसके उपर हमला हुआ। गोली उसके हाथ में लगी। जिससे वह बच गया था। उसके बाद से वह सावधानी बरत रहा था। गुरुवार को जहां उसकी हत्या हुई।वह जगह सुनसान है, क्या वह पैदल ही कहीं जा रहा था। पुलिस को यह शक है। अकेले वह क्या कर रहा था। ऐसा तो नहीं किसी ने वहां लाकर उसे मार दिया हो। इसकी जांच चल रही है।

यह भी पढेसामने आया विरेन्द्र के हत्यारों का नाम, तीन ने दिया घटना को अंजाम

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here