गुरुकुल को मिला प्रथम पुरस्कार

0
437

बक्सर खबर : गणतंत्र दिवस की मौके पर नगर भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया। लहराया तिरंगा प्यारा गीत पर बच्चों ने इतना प्यारा नृत्य प्रस्तुत किया कि सभी लोग वाह-वाह कर उठे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओ गौतम कुमार ने भी गीत गाया। छू कर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा। उनके प्रदर्शन को सभी ने मिलकर सराहा। जिले के सभी प्रमुख स्कूलों ने भी हिस्सा लिया। जिला प्रशासन की तरफ से उत्सव का शुभारंभ सदर एसडीओ गौतम कुमार ने किया। प्रथम पुरस्कार गुरुकुल के छात्रों को मिला। द्वितीय पुरस्कार फैशन डांस एवं तृतीय पुरस्कार एक डांस करने वाला छात्रा को मिला। आयोजन समिति के अनुसार कुल दस विद्यालयों ने इसमें हिस्सा लिया था। प्रशासनिक अधिकारियों में सुनील कुमार नजारत उप समाहर्ता एवं मनोज कुमार उत्पाद अधीक्षक ने गीत गाए। इसी मंच से झांकी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

गीत गाते एसडीओ गौतम कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here