गुप्ताधाम दर्शन को गए जिले के युवक की मौत

0
1164

बक्सर खबर : गुप्ताधाम दर्शन को गए जिले के युवक की दुर्घटना में मौत हो गयी। सर में पत्थर की चोट लगने से घायल उपेन्द्र उपाध्याय (25) को उपचार के लिए चेनारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के अनुसार यह वाकया सोमवार को उस वक्त हुआ। जब यह युवक धाम के पास स्थित शीतल कुंड में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उपर से एक पत्थर गिरा। जो उसके सर में जा लगा। चोट इतनी गहरी थी कि वह बेहोश हो गया। कुछ लोगें ने कहा कि संभवत: बंदरों ने वह पत्थर गिराया था। जिले के कोरानसराय थाना अंतर्गत लहना गांव के युवक के साथ उसका परिवार भी था। सभी लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। सूचना देने वालों ने बताया कि वह लहना निवासी विनोद उपाध्याय का पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here