गुड्डू राय के घर पर चली गोली

0
2415

बक्सर खबर : राजपुर थाना के डिहरी गांव में पुलिस ने रविवार की रात छापा मारा। सूचना मिली की चंदन राय व रमेश राय वहां मौजूद हैं। वे चुनावी तैयारी के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां धावा बोला। रात वक्त अचानक पुलिस को देख वहां अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी। बचने के लिए पुलिस ने भी जवाब फायरिंग की। अचानक हुई घटना के बाद पूरे गांव में दहशत पैदा हो गयी। इस बाबत राजपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपराधियों द्वारा पुलिस पर गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया है। चंदन राय गिरफ़तार गुडडू राय के भाई हैं तथा रमेश राय भी डिहरी गांव के ही रहने वाले हैं।
सुनिता राय ने दर्ज किया मुकदमा
बक्सर : पुलिस की इस कार्रवाई को दबंगई करार देते हुए गुड्डू राय की पत्नी व चौसा की निवर्तमान प्रमुख सुनिता राय ने भी सोमवार को न्यायालय में परिवाद दायर किया गया। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके यहां जबरन धावा बोल दहशत फैलाई। लोगों पर गोलियां चलाई गयी। राजपुर के थानाध्यक्ष को अभियुक्त बनाते हुए उन्होंने चुनाव के समय परेशान करने, रंगदारी मांगने का संगीन अरोप लगाया है।

बोले एसपी
बक्सर : एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि चंदन राय व रमेश राय दोनों अपराधी हैं। इनके खिलाफ पूर्व से मामले दर्ज हैं। सूचना के बाद इनको गिरफ्तार करने राजपुर की पुलिस वहां गयी थी। बच कर भागने के लिए इन लोगों ने छिप कर गोलियां चलाई। पुलिस ने भी बचाव में जवाबी फायरिंग की। घटना की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here