गिरते भागे जब एसपी के गार्ड ने बीच सड़क पर दौड़ाया

0
2461

बक्सर खबर : स्टेशन रोड में रविवार को उस समय लोग अवाक रह गए। जब बीच सड़क पर पुलिस वालों ने कुछ युवकों को दौड़ा लिया। नजर घूमा कर देखा तो एसपी की गाड़ी वहां खड़ी नजर आई। उनकी स्कार्ट पार्टी कुछ युवकों को दौड़ा रही थी। पता चला यह ट्रिपल लोडिंग व बगैर हेलमेट वाले हैं। पुलिस ने उनको रोका। जो पीछे बैठे थे वे उतरते ही भाग चले। पीछे-पीछे पुलिस वाले आगे-आगे भागने वाले। जिसने नजारा देखा वह सन्न रह गया। पुलिस इतनी सख्त कैसे हो गई। थाने से महज कुछ दूरी पर वह काम एसपी ने स्वयं किया। जो पुलिस को करना चाहिए।

कप्तान का इशारा पाते ही पुलिस वालों ने उन सभी को सबक सीखाया। फिर हिदायत दे वहां चलता किया। नजारा देखने वाले कुछ लोगों ने इसकी समीक्षा करनी शुरु की। ऐसा नहीं होना चाहिए। चलान होना चाहिए। इस तरह दौड़ाना ठिक नहीं। कुछ और भी बातें हुई। लेकिन कुल मिलाकर जिन लोगों की सेवा हुई। वे अगर समझदार होंगे। इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे। जो सबक उन्हें पुलिस वालों ने सीखाया। इस संदर्भ में बातचीत के लिए एसपी राकेश कुमार से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन फोन की वजह से उनकी राय ज्ञात नहीं हो सकी।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here