गांधी जयंती पर साथ आए कांग्रेसी

0
440

बक्सर खबर : गांधी जयंती के मौके पर राजनीतिक कटुता को कम करते हुए कांग्रेस के दोनों गुट साथ नजर आए। पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती समारोह आयोजित था। जिसमें जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन एवं सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी साथ दिखे। नेता कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ गोलबंदी करने वाले नेता भी पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तथागत एवं संजय तिवारी ने कहा कि गांधी व शास्त्री जी के रास्ते पर ही चलकर देश को मजबूत और उन्नति के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, विनय सिंह, दमरी राम, विजय मिश्रा, त्रिलोकी मिश्रा, अनिल त्रिवेदी, राजऋषि राय, विजय नारायण मिश्र, अजय कुमार, अंशु तिवारी, अजय उपाध्याय, अनिल पासवान, अख्तर अली, रामप्रसन्न द्विवेदी, जिंदा जवाहर लाल, रोहित, महिमा उपाध्याय, भल्लु राय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here