गरीबों के लिए काम कर रही है सरकार : चिराग पासवान

0
81

बक्सर खबर : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने युवा नेता चिराग पासवान बुधवार को जमकर बोले। नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चिराग ने कहा हमारी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। हमने गरीबों के लिए घर बनवाए। उसके अंदर चूल्हा जलाने का इंतजाम भी किया है। केन्द्र सरकार द्वारा लायी गई उज्वला योजना महिलाओं के लिए मिसाल बनी है। हर व्यक्ति के लिए अटल पेंशन व माताओं के लिए मातृत्व लाभ जैसी योजना में इजाफा। यह जन कल्याण के लिए देश में लिया गया अब तक का सबसे बड़ा कदम है। अब बिहार में भी विकास होगा।

क्योंकि केन्द्र और राज्य की सरकार साथ है। आप सभी कार्यकर्ता उसकी पूंजी हैं। इस लिए अभी से एक जुट होकर लग जाना है। अगली सरकारी एनडीए की हो। यह हमारी जिम्मेवारी है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी हमारी है। इस लिए मैं पूरे बिहार के भ्रमण पर निकला हूं। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए चिराग पासवान ने सुनील पांडेय पूर्व विधायक, हुलास पांडेय पूर्व एमएलसी व बक्सर के जिलाध्यक्ष अखिलेश की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा आप सभी संगठन के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड व पंचायत तक के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।

विज्ञापन
कार्यक्रम में चिराग पासवान व अन्य

लोगों से भरा नगर भवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here