गणतंत्र दिवस से शुरू होगा आमरण अनशन

0
629

बक्सर खबर : प्रशासनिक तंत्र जन समस्याओं के निदान से ज्यादा उपर के आकाओं को खुश करने में समय बीतता है। यह बात सत्य है। इस व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के अनशन बाबा एक बार फिर तंत्र के सामने गण की आवाज रखने पर आमादा हैं। ब्रह्मपुर के पूर्व विधायक डा. स्वामी नाथ तिवारी 26 जनवरी से अपना दसवां आमरण अनशन प्रारंभ करेंगे। वे नैनीजोर मठिया पर बैठेंगे। अधिकारियों की वादा खिलाफी से परेशान डाक्टर तिवारी अस्सी की अवस्था के लगभग पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि वर्तमान जिलाधिकारी के कार्यदिवस के दौरान उन्होंने दो बार अनशन किया है। 26 जनवरी 2015 से 30 जनवरी एवं 3 अप्रैल 2015 से 12 अप्रैल 015 तक। दो-दो सांसदों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में वादा किया गया था कि नैनीजोर पीपा पुल बनेगा। पर उसकी शुरुआत तक नहीं हुई। डा. तिवारी के सहयोगी गोपाल जी चौबे ने कहा कि डाक्टर साहब की मांग जायज है। प्रशासन इतना अक्षम होता है। यह सोचकर हम लोग हत्तप्रभ हैं। अस्पताल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उसमें शामिल थी। एक वर्ष का समय गुजर गया। वह भी पूरा नहीं हुआ। इस बार लड़ाई निर्णायक होगी।

1 COMMENT

  1. लगता है कि बाबा को दुनिया की रीत नही समझ मे आई,
    इतनी ठंड मे अनशन ?
    हाड़ कांप जा रही है सोच कर ही |
    अब लगता है कि हमे ही नैनीजोर जाना पड़ेगा उनको समझाने |

    • लगता है कि बाबा को दुनिया की रीत नही समझ मे आई,
      इतनी ठंड मे अनशन ?
      हाड़ कांप जा रही है सोच कर ही |
      अब लगता है कि हमे ही नैनीजोर जाना पड़ेगा उनको समझाने |ये हमारे जिले की गौरव धरोहर हैं इन्हे हमे संजोना चाहिये |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here