गंगा सागर भगदड़ में बक्सर की दो महिलाओं की मौत

0
1538

बक्सर खबर : मकर संक्रांति का स्नान करने गंगा सागर गयी जिले की दो औरतें हादसे का शिकार हो गयी हैं। रविवार को हुई भगदड़ में भागमनी देवी (53) पति स्व. अशोक मिश्रा, सावित्री देवी (52) पति रामेश्वर पांडेय की मौत हो गयी है। यह दोनों विप्र नगर सिविल लाइन की रहने वाली थी। मौत की सूचना इनके साथ गयी अन्य महिलाओं ने घर वालों को दी। बक्सर खबर ने सिविल लाइन के लोगों से संपर्क किया। उनके अनुसार चार महिलाएं 12 जनवरी को ट्रेन द्वारा कोलकत्ता के लिए निकली थी। जिसमें शांती देवी पति स्व. नरेन्द्र कुमार ओझा व रुन्नी देवी पति तारकेश्वर ओझा शामिल थी। यह घटना रविवार को अपराह्न साढ़े हुई। इनके घरों पर भी संपर्क का प्रयास किया गया। वहां वीरानी पसरी थी। सावित्री देवी के पति रामेश्वर पांडेय मिले। उन्होंने कहा, मेरा बेटा कोलकत्ता गया है। जब तक मेरी उससे बात नहीं हो जाती। मैं कुछ नहीं कह सकता। जैसा होगा आप सभी को सूचित किया जाएगा। इस घटना ने बाद शहर के विप्र नगर में उदासी का आलम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here