गंगा में डूबे किशोर की हुई पहचान, था इकलौता वंश

0
6492

बक्सर खबर : काल कब किसको कहां खींच कर ले जाए कहा नहीं जा सकता। रविवार की सुबह दस बजे के लगभग नाथ घाट पर डूबा किशोर डुमरांव का रहने वाला है। मंगलवार को उसकी पहचान हुई। वहां के रेडीमेड व्यवसायी मो. रिजवान का वह इकलौता पुत्र था। रविवार से ही वह लापता था। मंगलवार को जब परिवार वाले पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना देने पहुंचे। तो उन्हें बताया गया इस उम्र का किशोर बक्सर में नहाने के दौरान डूबा है। कहीं वह आपका पुत्र तो नहीं। परिवार वालों के सामने बक्सर खबर की न्यूज खोलकर परिवार के सदस्यों को दिखाया गया।

तस्वीर देख उनका कलेजा धक्क कर गया। दुखी मन से परिजन बक्सर पहुंचे तो पिछले 48 घंटे से पड़ा शव उनके हवाले किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया मो. रिजवान की किश्मत ने उसे दगा दे दिया। वसीम उसका इकलौता बेटा था। दूसरी कोई संतान उसे नहीं है। यह बात आस-पास के जिन लोगों ने सूनी सभी दुखी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। रिजवान की माने तो परिवार वालों को पता ही नहीं था। वह कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वे बक्सर कब और कैसे पहुंचे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। वे तो उसकी तलाश के लिए आस-पड़ोस, रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे थे। आज पता चला वह बक्सर चला गया था।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here