गंगा में डूबने से किशोर की मौत

0
2794

बक्सर खबर : गांव वालों के साथ बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गया किशोर स्वयं गंगा में डूब गया। घटना बुधवार को पुर्वाह्न साढ़े दस बजे के लगभग हुई। छोटकी नैनिजोर के लोग बड़की नैनिजोर बिहार घाट गए थे। वहां स्नान करने के दौरान मुकेश यादव (15) पिता राजबली यादव डूब गया। दोपहर दो बजे तक तलाश के बाद भी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि यह बालक अपने ही परिवार के लोगों साथ गंगा घाट तक गया था। इसी बीच यह हादसा हो गया। प्रशासन की टीम वहां पहुंची है। सबकी मदद से शव की तलाश जारी है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here