किसान की गला रेत हत्या, सडक जाम

0
1432

बक्सर खबर : नावाडेरा गांव के निवासी बिरबल यादव की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी है। घटना शुक्रवार रात की है। यह गांव के बधार में खेतों की रखवाली कर रहा था। शनिवार की सुबह इसकी सूचना मिली। परिवार वालों ने भोजपुर ओप पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के भाई निर्मल यादव के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नाराज लोग मौके पर सडक जाम कर विरोध जता रहे हैं। मौके पर डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह और डुमरांव इंस्पेक्टर कैंप कर रहे हैं। वे अपने स्तर से लोगों को समझा जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

नावा डेरा के पास एन एच जाम करते लोग
नावा डेरा के पास एन एच जाम करते लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here