खबर का असर- बार संघ के अध्यक्ष ने दिया इस्तिफा

0
859

बक्सर खबर : डुमरांव महाराज कमलबहादुर सिंह की उपेक्षा डुमरांव ही नहीं पूरे बक्सर का अपमान है। यह बात बक्सर खबर के पाठकों ने अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए कही है। शनिवार को डुमरांव व्यवहार न्यायालय के स्थापना दिवस के मौके आयोजित कार्यक्रम में यह नजारा देखने को मिला था। मुख्य समारोह में शामिल महाराज को सबसे किनारे बैठाया गया था। बक्सर खबर ने इसे प्रमुखता से उठाया। क्योंकि संस्कारों को देश में इस तरह का कृत्य हमें भी नागवार गुजरा। इसके जिम्मेवार रहे बार संघ के अध्यक्ष शंभु शरण नवीन से बक्सर खबर ने इसकी वजह जाननी चाही। रविवार को उन्होंने इस पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मैं इससे बहुत आहत हूं। मैंने बार संघ के अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे दिया है। इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति और बार के सदस्यों को भी जिम्मेवार ठहराया। वे स्वयं महाराज को आमंत्रित करने गए थे। पर कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने जानबूझ कर ऐसा किया। शंभुशरण जहां मंच पर बैठे थे। उससे हटकर महाराज की कुर्सी ह्वीलचेयर लगी थी। अध्यक्ष चाहते तो स्वयं उस वक्त अपना स्थान बदल सकते थे। इसके लिए उन्हें किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं थी। जब खबर छपी तो उन्हें नैतिकता का खयाल आया। बहर हाल अपनी गलती सुधारने के लिए उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here