खतरे के निशान से नीचे उतरा पानी

0
1610

बक्सर खबर : बाढ़ से निजात मिलने लगी है। सोमवार की शाम सात बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। जिससे जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने राहत की सांस ली है। आमजन को भी परेशानी से राहत मिली है। रविवार को ही चौसा-कोचस मार्ग पर परिचालन बहाल हो गया था। सोमवार को चौसा-रामगढ़ मार्ग पर भी आवागमन बहाल हो गया। हालाकि सड़क पर अभी भी पानी है। जो आज रात तक नीचे उतर जाने का अनुमान है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिंहेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रति घंटे दो से ढ़ाई सेटी मीटर पानी कम हो रहा है। यह रफ्तार बढऩे की उम्मीद है। क्योंकि वाराणसी और इलाहाबाद में पांच सेटी मीटर प्रति घंटे है। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मदद अभियान में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here