खंभे से टकराई बाइक, दो की दर्दनाक मौत

0
1667

बक्सर खबर : तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना हमेशा दुर्घटना का सबब बनता है। अक्सर ऐसी दुर्घटना में लोगों की मौत भी होती है। सोमवार की रात पुराना भोजपुर -डुमरांव मार्ग पर ऐसी घटना हुई। बारात से वापस डुमरांव लौट रहे दो युवक मिशन स्कूल के पास खंभे से टकरा गए। रात 11:30 बजे हुए हादसे में मौके पर मो. अनवर हजाम (18) की मौत हो गयी। डुमरांव चरमुटिया इनार का रहने वाला युवक बाइक चला रहा था। पीछे बैठे युवक सरोज कुमार, सिला सिनेमा गली डुमरांव भी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की तड़के सुबह 5:30 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक सोमवार की रात शादी समारोह में शामिल होने औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव गए थे। अनवर ने अपने दोस्त से होंडा साइन बाइक मांगी थी। रात ग्यारह बजे के लगभग यह दोनों अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच मिशन स्कूल के पास खंभे से तेज बाइक टकरा गयी। दोनों युवक अपनी जान से हाथ धो बैठे और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here