कड़ी मशक्कत के बाद मारा गया खुंखार भैंसा

0
971

बक्सर खबरः बुधवार की हार्वेस्टर चालक की हत्या करने वाले भैंसे का आतंक दोपहर होते-होते पूरे इलाके में फैल गया। उसे देख लोग रास्ता बदलने को मजबूर हो गए थे। ग्रामीणों को यह भय सता रहा था। कहीं रात के अंधेरे में किसी गांव में पहुंच गया तो न जाने क्या होगा। इस भय से पूरा इलाका दशहत में था। अंतत: सबने निर्णय लिया। इसका अंत जरुरी है। फिर क्या था हजारों की संख्या में शाम होने से पहले ही लोगाें ने भैंसे को घेर लिया। किसी एक ने दूर से निशाना लगा गोली दागी। भैंसा जमीन पर गिर पडा। तब जाकर मुरार इलाके में व्याप्त भैंसे के आतंका अंत हुआ।

सूत्रों के अनुसार मनपा गांव के समीप शाम पांच बजे के लगभग गोलिया से निशाना बना कर मारा। नचाप मुखिया बीरू कुमार सिंह ने कहा कि शाम होते-होते आतंक इतना बढ़ गया कि बधार से सटे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों से सलाह मसवरा के बाद मारा गया। मरने के बाद विधिवत दाहसंस्कार किया गया। रोहित सिंह, अर्जुन सिंह, निपू सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह निर्मल सिंह कल्लू सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण बधार में ले जाकर गढ़ा खुदाई कर गाड दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here