क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन समारोह किया स्थगित

0
1835

बक्सर खबरः सोमवार को क्षत्रिय महासभा की एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संरक्षक मंडल के अध्यक्ष सह युवराज चंद्रविजय सिंह ने किया। बैठक में महासभा के कार्यो की समीक्षा के साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। संगठन के विस्तार तथा उसे मजबूत बनाने के लिए कई आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक मंडल के सदस्य सह अरक पंचायत के पूर्व मुखिया वृजराज सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया गया। सदस्यों ने उनके निधन के शोक में होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया। वही पूर्व मुखिया के निधन तथा राधामोहन सिंह के अपने पद से त्याग पत्र देने से खाली हुए दो पदों पर चुनाव अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए युवराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि अरक के पूर्व मुखिया वृजराज सिंह का निधन क्षत्रिय महासभा के लिए अपूरणीय क्षति है। युवराज ने पूर्व मुखिया को समाज का मजबूत स्तंभ बताया तथा कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर गहरा आघात पहुंचा है। बैठक में राजनारायण सिंह, योगेन्द्र सिंह, विजय सिंह, दीपक सिंह तोमर, हरेन्द्र सिंह, गुरूदयाल सिंह, अजय सिंह, दीपक कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, जगदीश सिंह, राजर्षि राय आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here