क्रिकेट खेलने पहुंचे युवकों ने सिपाही को पीटा

0
831

बक्सर खबर : सदर अंचल कार्यालय में लोग उस समय स्तब्ध रह गए। जब तीन युवकों ने सिपाही को पीट दिया। यह वाकया बुधवार की दोपहर सीओ कार्यालय के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यालय में सीओ मौजूद थीं। बाहर लड़के उधम मचा रहे थे। सिपाही उनको मना करने गया। बात बढ़ी तो वे तीनों उससे आकर उलझ गए। सिपाही सादे लिबास में था। इन लोगों ने उसे पहचाना नहीं। सिपाही उनको चेतावनी देता रहा। लेकिन, जोश में आए युवकों ने उसे पीट दिया। कुछ और लोग उन्हें पकडने दौडे। लेकिन, मौका देख तीनों युवक भागने में सफल रहे। इस घटना के संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल ने बताया अभी इसकी सूचना नहीं मिली है। ऐसा किसी सिपाही के साथ हुआ है। यह पता लगाया जा रहा है। पुलिस उन दोषी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी। अगर सिपाही ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here