कैंडल मार्च निकाल ,गुप्ता के लिए न्याय मांगेगा डुमरांव

0
461

बक्सर खबर (10जून): सुरेन्द्र गुप्ता डुमरांव के रहने वाले थे। उनकी हत्या दिनदहाड़े कर दी गयी थी। दो माह का समय गुजरने को है। हत्यारों तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पायी है। इसके विरुद्ध आज पूरा डुमरांव उठ खड़ा हुआ है। उनकी बेवा पत्नी माला गुप्ता इसके लिए लोगों से मदद मांग रहीं थी। अपने पति को खो चुकी एक महिला जो कल तक गृहणी थी। अब चौखट से बाहर आ गयी है। पिछले दिनों सर्वदलिय मोर्चा के बैनर तले सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शांति पूर्ण धरना दिया था। अब डुमरांव बंद की तैयारी है। शुक्रवार को इसकी जानकारी प्रेस वार्ता आयोजित कर डुमरांव राज परिवार युवराज चन्द्रविजय सिंह व शिवांग विजय सिंह  ने दी। इस मौके पर माला गुप्ता , राजद नेता रामजी सिंह, भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश भुवन भी मौजूद रहे। सबने बताया यह कार्यक्रम सर्वदलिय होगा। पर रविवार की बंदी से पहले हम कैंडल मार्च निकालेंगे। शनिवार को राजगढ़ चौक से शहर वासी निकलकर शहीद स्मारक तक जाएंगे। शिवांग विजय सिंह ने कहा कि हमारा शहर एक वैसी विधवा  लिए इंसाफ और नौकरी मांग रहा है। जिसके पांच बच्चे अपने पिता को खों चुके हैं। इस महिला के लिए हमें सिर्फ हत्यारों की गिरफ्तारी ही नहीं रोजगार भी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here