केन्द्रीय जेल में घमासान-अनशन करने वालों को पहनायी बेड़ी

0
3785

बक्सर खबर : केन्द्रीय कारा में इन दिनों पिछले दो दिनों से घमासान मचा हुआ है। अंदर क्या हो रहा है। इसकी वास्तविकता क्या है। यह तो वहां के बंदी और अधिकारी ही जानते हैं। लेकिन, वहां बवाल थमने की बजाय और भी गंभीर रुख अख्तियार करता जा रहा है। जेल के सूत्रों ने बताया कि मिनू के अनुसार यहां भोजन नहीं मिल रहा। जिसके विरोध में आवाज उठी है।  इसका विरोध करने पर बात बढ़ी। वहां बहुत से लोग अपना खाना स्वयं बनवाते हैं। दूसरे बंदी भी इसकी मांग कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने इसका विरोध करने वालों को पहले तो पीटा। जब उसके खिलाफ अनशन प्रारंभ हुआ तो कुछ  बंदियों को बेडिय़ां डाल सेल में डाल दिया गया। सूचना मिल रही है कि रविवार को सात बंदी अनशन पर थे। सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर बीस के पार पहुंच गयी है। अनशन के संबंध में जानने के लिए जब रविवार की रात जेल अधीक्षक से बात की गयी। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा। इस बारे में कल बात की जाएगी। पर जेल के अंदर का खेल यह है कि वहां से इस तरह की तस्वीरें बाहर आ रही हैं। वह जेल की सुरक्षा के लिए ही सवाल हैं। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।  इसकी सच्चाई क्या है। यह जेल प्रशासन जाने। कितना सच है और कितन झूठ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here