कुछ लोग होते हैं जिन्हें जमाना याद करता है

0
285

बक्सर खबर : जग में लोगों का आना-जाना बदस्तूर जारी रहता है। इनमें कुछ लोग ऐसे होते हैं। जिन्हें जमाना याद करता है। ऐसे ही एक महापुरुष थे भोला शंकर बंधु। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहीं। वे गुरुवार को नगर भवन में आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन करने पहुंचे महंत राजा राम जी महाराज ने कहा आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। उन्होंने पूरे विश्व में भारत की ध्वजा फहराई थी। कपिल शास्त्री ने कहा समरसता की बुनियाद भारत टीका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवराज चन्द्र विजय सिंह ने कहा देश की समृद्धि व विकास समरसता का ही देन है। कार्यक्रम में सुशील राय व प्रितम द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। नया बाजार विद्या मंदिर के छात्रों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर रविन्द्र राय जिला संघ चालक, जयशंकर पांडेय, अतुल मोहन प्रसाद, इन्द्र, जीउत मुनी उपाध्याय, अजीत कुमार, दीप नारायण राय, प्रभाकर, सुरेन्द्र, विनोद उपाध्याय, विमल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन का कार्य राजेश सिन्हा ने निभाया।

कार्यक्रम का उदघाटन करते महंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here