कुख्यात शेरू क्या अभी भी है बच्चा

0
2027

बक्सर खबर : कुख्यात शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ सिंह अब शादी शुदा है। जब पुलिस ने उसे कोलकत्ता से गिरफ्तार था। उस समय इसका खुलासा हुआ था। पर अपने यहां न्यायालय को इसकी जानकारी नहीं। तभी तो यह पता लगाया जा रहा है कि शेरू अब जवान हो चुका है या अभी भी बच्चा है। जी हां मंगलवार को आरा व्यवहार न्यायालय के आदेश पर शेरू सिंह को मेडीकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया। उसकी उम्र क्या है? यह जानने के लिए सिविल सर्जन की मौजूदगी में डाक्टरों की टीम ने इसकी जांच की। अपनी रिपोर्ट बनायी और उसे लिफाफे में बंद कर सील कर दिया गया। पूछने पर कहा गया कि यह रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए न्यायालय को भेजने के लिए तैयार की गयी है। मेडीकल बोर्ड के सामने पेश होने के बाद शेरू को पुन: केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here