कुख्यात नौलाख ब्रह्मपुर में गिरफ्तार

0
3052

बक्सर खबरः बक्सर-भोजपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने नौलाख पाण्डेय पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता ब्रह्मपुर पुलिस को गुरूवार देर शाम लगी। गुप्त सूचना मिली की नौलाख पाण्डेपुर के एक गांव में छुपा हुआ है। जिसके बाद थानाध्यक्ष दयानंद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। नौलाख को गिरफ्तार किया गया। पाण्डेय पर भोजपुर जिले के करनामेपुर ओपी में एक हत्या कांड का आरोपी है। इस पर बक्सर-भोजपुर के विभिन्न थानों आधा दर्जन से अधिक मामला लूट व हत्या का है। सिंह ने बताया कि देखते ही भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। फिलहाल इसे ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 87/17 मारपीट के मामले में जेल भेजा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here