कुएं में जा गिरे दो युवक, एक की जान खतरे में , दूसरा गंभीर

0
1500

बक्सर खबर : दो युवक अचानक कुएं में जा गिरे। ग्रामीणों के प्रयास से एक को बचा लिया गया। लेकिन दूसरा अभी भी कुएं में दबा हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है। उसकी मौत हो गई है। सोनू यादव (22) पिता शुकुल यादव को बचाने के लिए पूरे गांव के लोग कुएं पर जमा हैं। दूसरे युवक दिनेश यादव (25) पिता श्रीभगवान यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना बगेन थाना के धरौली गांव की है। कुएं में जा गिरी गाय को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। तब रात के लगभग दस बज रहे थे। फिलहाल मौके पर लोग जमें हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया सोमवार की रात अचानक गाय कुएं में जा गिरी। उसे बाहर निकालने के लिए गांव के लोग वहां एकत्र हुए। रस्से के सहारे उसे बांधकर बाहर निकाला जा रहा था। तभी एक रस्सा टूट गया। दो युवक अचानक झटका लगने से नीचे जा गिरे। सोनू यादव के उपर गाय गिर पड़ी। वह उसी के नीचे दब गया है। दूसरा युवक दिनेश यादव गाय के उपर गिरा। जिसके कारण उसे आसानी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन कुएं में गिरने के दौरान लगी गहरी चोट के कारण उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here