किसान विरोधी है नीतीश सरकारः जागो किसान

0
297

बक्सर खबरः धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को कोरानसराय चैक पर धरना दिया। जागों किसान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो किसानों ने भाग लिया तथा धान शीघ्र खरीद शुरू करने की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार ने 15 नवंबर से किसानों की धान खरीद करने को लेकर क्रय केन्द्र खोलने की घोषणा किया था। 1 दिसम्बर से धान खरीददारी शुरू करनी थी। लेकिन 20 दिन बाद भी न क्रय केन्द्र खुले और न ही धान की खरीददारी शुरू की गयी। ऐसी स्थिति में किसान साहुकारेां के हाथ औने-पौने दामों पर धान बिक्री करने पर विवश है। खरीफ फसलों का अनाज किसानों के खलिहान में आ गया। परन्तु सरकार एक पाव भी धान की खरीद नहीं की। राज्य सरकार आनलाईन प्रक्रिया अपनाकर किसानों को गुमराह कर रही है। वहीं जागों किसान के संयोजक सह भाजपा नेता अरविंद प्रताप शाही ने बिहार सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार नमी का बहाना बनाकर दिनों का टालना चाहती है। जबकि रवि फसल की बुआई के लिए किसान पैसों का अभाव झेल रहे है। बोनस की बात तो दूर समर्थन मुल्य पर भी धान की खरीद से सरकारी तंग पीछे हट रही है। किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर बैठ गांधीगीरी की। अपनी 6सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश भुवन, विश्वनाथ राम, संतोष दूबे, सौरभ पाठक आदि थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here