किसानों और मजदूर की लड़ाई लड़ती है इंटक

0
294

बक्सर खबर : किसान और मजदूर की लड़ाई हमेशा से इंटक लड़ती आयी है। इस लिए आप सभी को कांग्रेस का साथ देना चाहिए। यह बातें इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहीं। वे चौसा के खलाफतपुर गांव में थर्मल पावर मजदूर यूनियन चौसा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा केन्द्र की सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस गांव में बसने वाले लोगों के लिए हर लड़ाई लडऩे को तैयार है। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर राय ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुच्चा उपाध्याय व संचालन बजरंगी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ने किया। इस दौरान मंडल, डी राम, अशोक सिंह, कामेश्वर पांडेय, राजर्षी राय, डा. मनोज पांडेय, अनिल उपाध्याय, सत्या पांडेय, राधा चौबे, वंशीधर राय, डब्बू चौबे, अंशु तिवारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here