किसकी बिटिया ने लगा दी गंगा में छलांग ?

0
1585

बक्सर खबर : गंगा सेतु से किसी किशोरी ने सोमवार की दोपहर दो बजे के लगभग गंगा में छलांग लगा दी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दी गयी। देखने वालों ने सिर्फ इतना बताया कि वह सूट पहने हुई थी। उसकी वास्तविक उम्र क्या थी, वह यूपी की रहने वाली थी या बक्सर शहर की। किसी को कुछ पता नहीं था। सूचना के बाद सदर एसडीओ व अन्य पदाधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से लाश तलाशने का प्रयास प्रारंभ किया। पर देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। इस संदर्भ में बात करने पर नगर कोतवाल राघव दयाल ने बताया कि कोई शव बरामद नहीं हो पाया है। अंधेरा हो जाने के कारण आज काम रोक दिया गया है। मंगलवार की सुबह फिर अभियान चलाया जाएगा। वैसे पुलिस की माने तो अभी तक किसी ने भी किशोरी अथवा युवति के घर से लापता होने की सूचना नहीं दी है। ऐसे स्थिति में लाश बरामद होने के बाद ही पता चलेगा कि सच्चाई क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here