किश्मत का खेल : साथी ने पहुंचाया लांगा को जेल

0
2148

बक्सर : लंगा यादव उर्फ रामसुरेश यादव ने 1 नवम्बर 2011 की शाम अपने गांव के ही रंजीत राय की हत्या की थी। हत्या के राय के पुत्र रमेश गाड़ी चला रहे थे। उनके बयान पर लंगा यादव, उनके भाई अशोक यादव, पत्नी सुखराजी देवी, उनके साथी संजय यादव और घटना के वक्त उन सभी के साथ बैठे चौकीदार उमेश यादव का नाम हत्या में आया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चौकीदार उमेश यादव ग्राम जदपुरा भी फरार हो गया था। पुलिस ने अनुसंधान में उसका नाम बाहर कर दिया। इसके बाद वह हाजिर हुआ। बाद में उसे जमानत मिल गयी। शनिवार को जब लंगा यादव को जेल भेजा जा रहा था। उस समय उसी चौकीदार को इसकी ड्यूटी दी गयी। जब अपने कार्यालय कक्ष में डीएसपी शैशव यादव पीसी कर रहे थे। तब रंजीत राय की हत्या का आरोपी रहा उमेश यादव हथकड़ी थामे खड़ा था। इसे किश्मत का कनेक्शन ही कहेंगे। जो कल का साथी था आज उसी ने अपने सहयोगी को जेल पहुंचाया।
लांगा गया जेल, छोटे का आतंक कायम
बक्सर खबर : लंबी मशक्कत के बाद सरेंजा पंचायत के पूर्व मुखिया लांगा यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ राजपुर में दर्ज हत्या के दो मामले समेत हत्या के प्रयास और पड़ोसी जिले के कोचस के एक मामले को सामने रखा। वहीं सूत्रों की माने तो इसके जेल में जाने के बाद छोटे भाई अशोक यादव का आतंक अभी भी कायम है। वह पंचायत चुनाव के लिए अपनी भाभी के समर्थन में लोगों को धमका रहा है।

1 COMMENT

  1. buxar ka dsp shaishav yadav sabse bhrast aur ghuskhor hai……
    mauka mile toh ise arrest karo aur jail bhejo….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here